अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!”समृद्ध सशक्त नारी, समृद्ध सशक्त समाज!”

Happy-Women-Day-1024x1024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!"समृद्ध सशक्त नारी, समृद्ध सशक्त समाज!"

नारीशक्ति के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। संज़ीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी आज उन सभी नारीशक्तियों को सलाम करता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़कर समाज में बदलाव लाने का साहस दिखाया है। खासकर, हमारी “संज़ीवनी मित्र”—आदिवासी और वंचित समुदाय की महिलाएँ—जो न केवल अपने जीवन को सशक्त बना रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं!
हमारी संजीवनी मित्रों की प्रेरणादायक कहानियाँ:

  • स्वावलंबन की राह: गाँवों में महिलाएँ आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई, बांस-हस्तशिल्प और जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं।
  • ज्ञान की अलख: घर-घर जाकर वे स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों को फिर से शिक्षा से जोड़ रही हैं।
  • स्वास्थ्य प्रहरी: सैनिटेशन, मासिक धर्म जागरूकता, और कुपोषण के खिलाफ अभियान चला रही हैं।

ये महिलाएँ सिर्फ अपने लिए नहीं, पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं!
आइए, इस महिला दिवस पर हम संकल्प लें कि हर नारी को समान अवसर मिले, हर बेटी को सपने पूरे करने का हक मिले!
इस बदलाव में सहभागी बनें – आइए, मिलकर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करें!

SanjeevaniSocialWelfareSociety #SanjeevaniMitra #InternationalWomensDay #WomenEmpowerment #TribalWomenLeadership #EqualityForAll #NariShakti

Tags:

Leave your comments